iPhone 16e लॉन्च होते ही ऐपल ने किए बड़े बदलाव, ये फीचर्स और प्रोडक्ट्स हुए बंद! – होम बटन और भी बहुत कुछ जानें लेटेस्ट अपडेट में

iPhone Ban: Apple ने यूजर्स के लिए बंद किए 3 iPhone मॉडल, क्या आप कर रहे हैं इनका इस्तेमाल?

Apple ने हाल ही में iPhone 16e लॉन्च किया है, जिसमें फेसआईडी और मॉडर्न लुक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन इस नए मॉडल के आने के साथ ही ऐपल ने कई पुराने फीचर्स और प्रोडक्ट्स को बंद कर दिया है। इनमें होम बटन, छोटे साइज के आईफोन और रेड कलर वेरिएंट जैसी चीजें शामिल हैं। आइए जानते हैं, इस लॉन्च के बाद क्या कुछ बदल गया है।

3  iPhone मॉडल्स का हुआ खेल खत्म!

iPhone 16e के लॉन्च के बाद ऐपल ने iPhone SE, iPhone 14 और iPhone 14 Plus को बंद कर दिया है। यानी अब iPhone 16e कंपनी का सबसे सस्ता और लेटेस्ट मॉडल बन चुका है।

iPhone 16e: दमदार AI फीचर्स और तगड़ी परफॉर्मेंस, इतनी कम कीमत में!

रेड कलर का iPhone? अब भूल जाइए!

Apple ने 2006 में RED के साथ पार्टनरशिप की थी, जिसके जरिए ग्लोबल फंड को सपोर्ट किया जाता था। इस पहल के तहत कंपनी अपने कुछ प्रोडक्ट्स रेड कलर में लॉन्च करती थी। लेकिन अब तीन आईफोन मॉडल्स बंद होने के बाद, ऐपल के पास कोई भी प्रोडक्ट रेड कलर में उपलब्ध नहीं है। iPhone 16e भी सिर्फ ब्लैक और व्हाइट कलर में ही लॉन्च किया गया है।

 

64GB स्टोरेज? अब नहीं मिलेगा ये सस्ता ऑप्शन!

अगर आप 64GB iPhone लेने का सोच रहे थे, तो अब ये संभव नहीं है! iPhone 16e के साथ 128GB स्टोरेज अब न्यूनतम ऑप्शन बन गया है। यानी आपको अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे

 

छोटा iPhone चाहने वालों के लिए बुरी खबर!

iPhone SE के बंद होते ही अब छोटी स्क्रीन वाला कोई iPhone नहीं बचा। अब सबसे छोटा iPhone 6.1 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि iPhone 16 Pro Max का डिस्प्ले 6.9 इंच तक बड़ा हो चुका है। यानी छोटे फोन पसंद करने वालों को अब कोई ऑप्शन नहीं मिलेगा।

 

लाइटनिंग पोर्ट OUT, USB-C पोर्ट IN!

अब ऐपल के सभी नए आईफोन USB-C पोर्ट के साथ आ रहे हैं। पहले iPhone SE 3 में लाइटनिंग पोर्ट मिलता था, लेकिन उसे भी अब बंद कर दिया गया है। यूरोप समेत कई देशों में USB-C पोर्ट को अनिवार्य कर दिया गया है, इसी वजह से ऐपल को भी लाइटनिंग पोर्ट हटाना पड़ा

 

होम बटन हुआ इतिहास! 18 साल पुरानी चीज गायब

iPhone 16e के साथ अब ऐपल ने होम बटन को भी पूरी तरह से हटा दिया है। यानी अब कोई भी नया iPhone होम बटन के साथ नहीं आएगा। यह पहली बार हो रहा है कि ऐपल के सभी iPhone मॉडल्स होम बटन के बिना होंगे। यानी टच आईडी वाला फीचर भी अब पूरी तरह से इतिहास बन चुका है।

 

अब iPhone में क्या खास बचा?

iPhone 16e के लॉन्च के साथ ऐपल ने कई बड़े बदलाव किए हैं। जहां एक तरफ होम बटन, लाइटनिंग पोर्ट और छोटे आईफोन को अलविदा कह दिया गया है, वहीं दूसरी ओर 128GB स्टोरेज, USB-C पोर्ट और फेसआईडी को नया स्टैंडर्ड बना दिया गया है। अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इन बदलावों को ध्यान में रखना जरूरी है!

 

ये भी पढ़ें-

Samsung Galaxy F06 5G India Launch Date, Price, Specifications & Review – Flipkart पर कब मिलेगा?
  iPhone 16e: दमदार AI फीचर्स और तगड़ी परफॉर्मेंस, इतनी कम कीमत में! iPhone
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version