NTA (National Testing Agency) आज, 12 फरवरी 2025 को CUET PG 2025 के आवेदन सुधार (correction) विंडो को बंद करने जा रही है। जो उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे रात 11:50 PM तक आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG/ पर जाकर सुधार कर सकते हैं।
Contents
CUET PG 2025 आवेदन सुधार से जुड़ी जरूरी बातें Form Link
- अंतिम तिथि: 12 फरवरी 2025, रात 11:50 बजे तक
- सुधार करने की सुविधा: उम्मीदवार अपनी कुछ जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं
- वेबसाइट: exams.ntaonline.in/CUET-PG/
- एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: मार्च के पहले सप्ताह में
- परीक्षा मोड: कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT)
CUET PG 2025 परीक्षा शेड्यूल
- CUET PG 2025 परीक्षा 13 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा CBT मोड में होगी।
- यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी (बाइलिंगुअल) भाषा में आयोजित की जाएगी (कुछ विशिष्ट विषयों को छोड़कर)।
- परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और प्रत्येक पेपर में 75 प्रश्न होंगे।
किन जानकारियों में सुधार किया जा सकता है
उम्मीदवार निम्नलिखित जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं:
- एक फ़ील्ड में बदलाव: उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम या माता का नाम।
- कई फ़ील्ड में बदलाव: 10वीं/12वीं की जानकारी, स्नातक और परास्नातक की जानकारी।
- परीक्षा शहर: उम्मीदवार अपनी वर्तमान और स्थायी पते के अनुसार परीक्षा शहर को बदल सकते हैं।
- अन्य जानकारी: जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी (कैटेगरी), PwBD स्टेटस और टेस्ट पेपर कोड।
किन जानकारियों में बदलाव नहीं किया जा सकता
- पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- स्थायी और वर्तमान पता
- अपलोड किया गया फोटो और हस्ताक्षर
महत्वपूर्ण सूचना
- सुधार की अंतिम तिथि आज, 12 फरवरी 2025 है। इसके बाद किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- यदि किसी सुधार के लिए अतिरिक्त शुल्क लगता है, तो उसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।
- CUET PG 2025 के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप मार्च के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले उपलब्ध होंगे।
अगर आपने अभी तक अपने आवेदन में सुधार नहीं किया है, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी बदलाव करें।
अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।