SEBA Result 2025 Date: असम HSLC (क्लास 10वीं) का रिजल्ट आज जारी नहीं किया जाएगा। यह जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के ज़रिए दी है। उन्होंने कहा कि HSLC रिजल्ट अभी तैयार किया जा रहा है और जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी, तुरंत जारी कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थी जो इस साल HSLC परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जल्द ही अपना रिजल्ट sebaonline.org या ASSEB Mobile App पर चेक कर पाएंगे। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
SEBA HSLC Result 2025 आज क्यों नहीं आ रहा?
मंगलवार रात को CM हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि 10वीं का रिजल्ट अभी तैयार नहीं हुआ है। इसलिए इसे आज जारी नहीं किया जाएगा। रिजल्ट तैयार होते ही इसकी घोषणा की जाएगी और सभी छात्रों को अपडेट दे दी जाएगी।
Assam HSLC Exam 2025 कब हुआ था?
-
थ्योरी परीक्षा: 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक
-
प्रैक्टिकल परीक्षा: 21 और 22 जनवरी 2025
इस साल 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने SEBA HSLC परीक्षा में भाग लिया था।
UP Board Result Date 2025; यहाँ से देखें कब जारी किया जाएगा! रिज़ल्ट
Assam Board Result 2025 कहां देखें?
रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स:
नोट: रिजल्ट के दिन वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए आप Jagran Josh का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Assam HSLC Result 2025 कैसे चेक करें?
-
Assam Board की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
-
“Result Link 1/2” पर क्लिक करें
-
अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें
-
रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
-
मार्कशीट डाउनलोड करें और सेव कर लें
मोबाइल ऐप से Assam HSLC रिजल्ट कैसे देखें?
-
ASSEB Result App को Google Play Store से डाउनलोड करें
-
रिजल्ट सेक्शन में जाएं
-
रोल नंबर और अन्य डिटेल भरें
-
सबमिट करें और स्क्रीन पर रिजल्ट देखें
Assam HSLC Result 2025 में क्या-क्या जानकारी होगी?
-
छात्र का नाम
-
रोल नंबर
-
विषयवार मार्क्स
-
कुल अंक
-
क्वालिफाईिंग स्टेटस (पास/फेल)
-
डिवीजन, स्टार मार्क या डिस्टिंक्शन
पासिंग क्राइटेरिया (Passing Criteria)
छात्र को हर विषय में कम से कम 30% अंक और कुल मिलाकर भी 30% मार्क्स चाहिए पास होने के लिए।
ग्रेडिंग सिस्टम (Grading System)
अंक | ग्रेड | ग्रेड पॉइंट |
---|---|---|
91-100 | A1 | 10 |
81-90 | A2 | 9 |
71-80 | B1 | 8 |
61-70 | B2 | 7 |
51-60 | C1 | 6 |
41-50 | C2 | 5 |
30-40 | D1 | 4 |
0-29 | F | फेल |
पिछले साल का पास प्रतिशत
-
कुल पास प्रतिशत: 75.70%
-
लड़कियाँ: 74.41%
-
लड़के: 77.28%
-
ट्रांसजेंडर: 80%
2024 के टॉपर्स कौन थे?
-
Anurag Doloi (Jorhat): 593 अंक
-
Jharna Saikia (Biswanath): 590 अंक
-
स्टार मार्क्स प्राप्त करने वाले छात्र: 20,552
-
डिस्टिंक्शन: 6,392
-
फर्स्ट डिविजन: 1,05,873 छात्र
Assam HSLC Compartment Exam 2025
जो छात्र पास नहीं हो पाएंगे, उनके लिए Compartment Exam अगस्त 2025 में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी रिजल्ट के बाद दी जाएगी।
Assam Board Result 2025 से जुड़े जरूरी लिंक
👉 अंतिम सलाह: छात्र अपने रोल नंबर और अन्य डिटेल्स तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना देरी चेक कर सकें। यह मार्कशीट शुरुआत में प्रोविजनल होगी, और बाद में असली सर्टिफिकेट बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा।
अगर आप Assam HSLC Result 2025 से जुड़ी कोई भी लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो इस पेज को बुकमार्क कर लें और रेगुलर चेक करते रहें।